![]()
दुनिया में आधे से ज्यादा लोग किडनी से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से पीड़ित हैं। फिर चाहे वो किडनी डैमेज होने की समस्या हो या फिर किडनी में पथरी की समस्या हो। आज के समय में, लोगों को ज्यादातर किडनी में पथरी की समस्या परेशान करती है। यह समस्या आम है, पर उतनी ही ज्यादा दर्दनाक भी है। इस समस्या के कारण लोगों के सभी काम बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं। दरअसल, इस गंभीर समस्या को ठीक करने के लिए लोगों के पास न जाने कितने ही घरेलू उपाय उपलब्ध है। जिसमें बीयर पीने से पथरी का ठीक होना और पत्थरचट्टा के पत्ते को चबाने से किडनी में मौजूद पथरी मल के माध्यम से बाहर आना शामिल है। इसी तरह हम में से कुछ लोगों का मानना है, कि पथरी के दौरान टमाटर, पालक और चाय का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
असल में, यह सच है, या फिर नहीं इस मामले में डॉक्टर का कहना है, कि ज्यादातर इंटरनेट पर आधी-अधूरी जानकारी उपलब्ध है, जिसने व्यावहारिक रूप से इन पौष्टिक चीजों को किडनी का दुश्मन करार दे दिया है। दरअसल, डॉक्टर के अनुसार, सिमित मात्रा में इन का सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक नहीं होता है और अगर इन का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में किया जाये, तो यह किडनी में पथरी के दौरान नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। क्योंकि, इन में काफी मात्रा में ऑक्सालेट पाया जाता है, जो किडनी में पथरी का कारण बनता है। इसलिए अधिक मात्रा में इन का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। किडनी की गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
किडनी में पथरी होने पर किन चीजों का सेवन करना हो सकता है बेहद नुकसानदायक?
- पालक का सेवन करना
दरअसल, पालक में ऑक्सलेट की मात्रा काफी होती है। अगर आपका किडनी की पथरी का इतिहास है, तो आपको इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। हालांकि, सेहतमंद लोगों के लिए पालक आयरन और विटामिन एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में अगर आप पालक को कच्चा खाने की बजाए, इसको उबालकर खाते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहतर हो सकता है। ऐसा करने पर ऑक्सलेट का स्तर कम हो जाता है।
किडनी में पथरी बनने के कारण
डॉक्टर के अनुसार केवल पालक या फिर टमाटर का सेवन करने से पथरी नहीं होती है, बल्कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलत आदतों से भी पथरी हो सकती है, जैसे
- निर्जलीकरण होना।
- अत्यधिक नमक का सेवन करना।
- प्रोटीन का अधिकता सेवन करना।
निष्कर्ष: आज किडनी की पथरी से लाखों लोग पीड़ित हैं और यह समस्या ज्यादातर लोगों के गलत खान पान और गैर सेहतमंद जीवनशैली के कारण ही होती है। किडनी में पथरी काफी दर्दनाक हो सकती है, यदि इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या आगे चलकर एक गंभीर रूप भी ले सकती है, जो एक व्यक्ति की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक संकेत नहीं होता है। इस समस्या में ज्यादातर पालक, टमाटर और चाय के सेवन को जिम्मेदार माना जाता है, क्योंकि इन में ऑक्सालेट की काफी मात्रा पाई जाती है, जो किडनी में पथरी का कारण बनती है। इसलिए, किडनी में पथरी होने पर पालक, टमाटर और चाय के सेवन को काफी नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा, अगर इन का सेवन सामान्य मात्रा में किया जाये, तो यह जहरीले नहीं होते हैं, क्योंकि यह आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में, सवाल उठता है, कि आप क्या खा रहे हैं, पर साथ में सवाल यह भी उठता है, कि आप अपने शरीर को कितना हाइड्रेट रखते हैं, कि आप दिन में कितना पानी पी रहे हैं और कितना नमक का सेवन कर रहे हैं। बेहतर होगा, कि आप अपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रखें और नमक का सेवन कम करें। इससे किडनी की पथरी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आप पहले से ही किडनी की किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो ऐसे में अपने डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही आरजी स्टोन यूरोलॉजी एवं लैप्रोस्कोपी अस्पताल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. कैसे बनती है किडनी की पथरी?
डॉक्टर के अनुसार किडनी में पथरी विशेष तौर पर शरीर में कैल्शियम ऑक्सालेट के जमा होने के कारण बनती है। पालक, टमाटर और चाय में काफी मात्रा में ऑक्सालेट मौजूद होता है, इसलिए किडनी में पथरी बनने का सबसे बड़ा कारण इन्हीं चीजों को माना जाता है।
प्रश्न 2. किन समस्याओं के कारण किडनी डैमेज होने का खतरा बना रहता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि बेकाबू शुगर और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं के कारण किडनी डैमेज होने का खतरा काफी ज्यादा बना रहता है। ऐसे में, विशेष देखभाल की काफी ज्यादा जरूरत होती है।
प्रश्न 3. किस स्थिति में किडनी की पथरी हानिकारक साबित हो सकती है?
आज किडनी में मौजूद पथरी मूत्र मार्ग में रुकावट पैदा कर देती है, जिसके कारण पेशाब का प्रवाह रुक जाता है और इसकी वजह से संक्रमण पूरी किडनी तक फैल जाता है। तो इस तरह की स्थिति में किडनी की पथरी एक व्यक्ति के लिए काफी हानिकारक हो जाती है।
प्रश्न 4. किस आकार की पथरी में जीवन सुरक्षित होता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर किडनी की पथरी की बात की जाए, तो 4 से 5 मिलीमीटर या फिर इससे छोटी पथरी को सुरक्षित माना जाता है। इसमें दर्द तो होता है, पर यह बिना किसी सर्जरी के केवल रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से और कुछ दवाओं का सेवन करने पर ही अपने आप पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाती हैं।