![]()
आम तौर पर, जैसे हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग दिमाग को माना जाता है, तो वैसे ही किडनी को भी शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग माना जाता है, जिस का सेहतमंद रहना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। किडनी हमारे शरीर में सभी चीजों को फिल्टर करती है और जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। अगर हमारे शरीर में किडनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, तो इससे आपको काफी ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। किडनी के ठीक न होने के कारण और रोजाना सही भोजन का सेवन न करने के कारण किडनी में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जिसमें किडनी का डैमेज होना और किडनी में पथरी की समस्या होना शामिल है। किडनी में होने वाली समस्या न केवल परेशान करती है, बल्कि इसके कारण लोगों के रोजाना के काम भी काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं, क्योंकि यह समस्या काफी ज्यादा दर्दनाक होती है, जिसमें हर समय पेट के निचले हिस्से में दर्द बना रहता है।
असल में, किडनी की समस्या इतनी ज्यादा आम हो गई है, कि आजकल बड़ी संख्या में लोग किडनी में पथरी की समस्या से परेशान हैं। यह समस्या सभी वर्ग के लोगों को परेशान कर सकती है। इस समस्या के कारण लोगों को काम तक छोड़ना पड़ जाता है, क्योकि इस समस्या में दर्द ही इतना ज्यादा होता है, कि सहन नहीं होता है। आम तौर पर, जो इस समस्या से पीड़ित होता है, केवल वो ही इसके दुःख को बता सकता है, कि इस दौरान उसको कितनी ज्यादा दिक्क्तों से गुजरना पड़ता है। आम तौर पर, यह तो आप जान ही गए होंगे, कि यह समस्या किसी को भी हो सकती है और इसके पीछे आपकी खराब जीवनशैली और खान पान की कुछ गलत आदतें भी शामिल हो सकती हैं। आम तौर पर, रोजाना गलत खान पान का सेवन करना न केवल आपकी शारीरिक समस्या को बढ़ाता है, बल्कि इसके कारण किडनी खराब होने और उससे जुड़ी कई तरह की समस्याओं के होने का खतरा भी बना रहता है, जिसमें किडनी में पथरी होना भी शामिल है। दरअसल, कई लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं और सेहत का ख्याल न रखते हुए किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं, जिसके कारण उनको यज्ञ चलकर किडनी में पथरी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
आम तौर पर, खानपान की गलत आदतों में रोजाना कम मात्रा में पानी का सेवन करना, काफी ज्यादा नमक वाले भोजन का सेवन करना और हाई-ऑक्सालेट फूड्स का सेवन करना जैसी कई तरह की गलत आदतें शामिल हो सकती हैं। दरअसल, जब किसी व्यक्ति के शरीर में मिनरल्स और नमक का संतुलन बिगड़ता है, तो इस दौरान यह शरीर में एक क्रिस्टल के रूप में जमा हो जाते हैं और पथरी का रूप धारण कर लेते हैं, जिसकी वजह से किडनी में पथरी की समस्या का निर्माण होता है। इसके अलावा, इस लेख में बताई गई खाने की बुरी आदतों के कारण इस समस्या का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। किडनी में होने वाली किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके कारण कई बड़ी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होती हैं। इसलिए, इस दौरान किसी भी किडनी से जुड़ी समस्या का अहसास होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
खानपान में की जाने वाली गलतियां जो किडनी में पथरी बनने कारण बनती हैं!
दरअसल, डॉक्टर के अनुसार वैसे तो ऐसी कई गलतियां हैं, जिसके कारण किडनी की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है, इन गलतियों में विशेषकर खानपान से जुड़ी कुछ गलत आदतें हैं, जैसे
- दिनभर में कम मात्रा में पानी का सेवन करना
दरअसल, अगर आप पूरे दिन में शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो इसके कारण आपको शरीर से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें पेशाब का गाढ़ा हो जाना शामिल है, जो आगे चलकर किडनी में पथरी की समस्या का कारण बनता है और इससे इस समस्या के होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। आम तौर पर, जो लोग अपनी दिनचर्या में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो उनकी किडनी अच्छे से साफ़ नहीं हो पाती है और ऐसे में किडनी शरीर से जहरीले पदार्थो को बाहर निकालने में विफल हो जाती है। जिसके कारण शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ धीरे-धीरे किडनी में जमा हो जाते हैं और पथरी का रूप धारण कर लेते हैं। इसलिए, अगर आप किडनी में होने वाली इस खतरनाक बीमारी से बचना चाहते हैं, तो रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें।
- काफी ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करना
आम तौर पर, शरीर की सेहत को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नमक का सेवन करना काफी महत्वपूर्ण होता है और अगर शरीर में नमक की थोड़ी सी भी कमी हो जाती है, तो इसके कारण शरीर को कई नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह अगर यह नमक शरीर में ज्यादा हो जाये, तो इसके कारण भी शरीर को कई नुकसानों से गुजरना पड़ सकता है। जिसमें किडनी में पथरी की समस्या होना भी शामिल है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में नमक का स्तर ज्यादा होने के कारण शरीर में कैल्शियम की मात्रा काफी हद तक बढ़ जाती है, जो किडनी में पथरी बनने की समस्या को और भी ज्यादा तेज कर देता है।
किडनी में बनने वाले पथरी की समस्या से किस तरह बचाव किया जा सकता है?
आम तौर पर, किडनी में बनने वाली पथरी की समस्या से राहत पाने के लिए या फिर इस समस्या बचाव करने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे
- ज्यादा नमक वाले और जंक फूड का सेवन करने से बचें।
- हर दिन कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी का सेवन करें।
- इस दौरान किसी भी सप्लीमेंट्स का सेवन सावधानी से करें।
- नियमित रूप से अपने शरीर की जांच करवाएं। विशेष कर किडनी की
- डॉक्टर की हर सलाह का अच्छे से पालन करें।
- अपनी रोजाना की डाइट में फल, सब्जियां और आवश्यक कैल्शियम वाले खाने को शामिल करें।
निष्कर्ष: किडनी में होने वाली समस्या आम नहीं होती, बेशक आज गलत जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लोगों में किडनी की पथरी होना आम हो गया है, पर यह आम नहीं होती। इसके कारण लोगों के रोजाना के काम बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं, जिसके कारण उन को एक नहीं बल्कि कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समस्या आम जरूर होती है, पर इसमें दर्द इतना ज्यादा होता है, कि वो सहन से बाहर होता है। किडनी में पथरी होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिस में खान पीन से जुड़ी गलतियां विशेष होती हैं। किडनी स्टोन एक इस तरह की समस्या है, जिसको केवल सही भोजन और जीवनशैली में सही आदतों को अपनाने से काफी हद तक ठीक किया जा सकता है, या फिर यूं कहो कि रोका जा सकता है। अगर आप सही डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाते हैं, तो इससे किडनी में होने वाली पथरी की समस्या के खतरे को कम किया जा सकता है। किडनी में पथरी की समस्या जेनेटिक भी हो सकती है, तो यह जरूरी नहीं है, कि इन बातों का ध्यान रखने से आप इस समस्या बच सकते हैं। पर, हाँ अगर आप अपने जीवन में केवल सही और सेहतमंद आदतों को अपनाते हैं, खूब पानी पीते हैं और सही डाइट का सेवन करते हैं, इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। समस्या बढ़ने पर आप डॉक्टर्स से भी मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और किडनी की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही आरजी स्टोन यूरोलॉजी एवं लैप्रोस्कोपी अस्पताल के विशेषज्ञों से मिल सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. किडनी वास्तव में कब खराब होती है?
दरअसल, आपको बता दें, कि विशेष तौर पर किडनी का स्वास्थ्य पूरी तरीके से तब खराब होता है, जब आप अनियंत्रित डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दर्द को खत्म करने की दवाओं का कड़ी ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं।
प्रश्न 2. किडनी खराब होने पर शरीर में क्या -क्या लक्षण नजर आ सकते हैं?
दरअसल, किडनी खराब होने पर आपको शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें पैरों और टखनों में सूजन होना, पेशाब में झाग आना, पेशाब के रंग में बदलाव आना, लगातार शरीर में थकान की समस्या महसूस होना, उच्च रक्तचाप होना, त्वचा में खुजली की समस्या होना, सांस लेने में काफी ज्यादा दिक्कत परेशानी होना, भूख कम लगना और उल्टी आना जैसे लक्षण शामिल होते हैं। आपको बता दें, कि यह लक्षण शुरुआती चरणों में स्पष्ट नजर नहीं आते हैं।
प्रश्न 3. किडनी के मरीजों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए?
दरअसल, अगर आप किडनी की किसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको इस दौरान अपने खाने पीने का बेहद ख़ास ख्याल रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आम तौर पर, इस दौरान आपको सोडियम मतलब की नमक, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर भोजन के सेवन से अपना बचाव करना चाहिए। नहीं तो इन भोजन पदार्थों की वजह से समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है और किडनी पूरी तरीके से खराब भी हो सकती है। भोजन के इन पदार्थों मे, अचार, पापड़, डिब्बाबंद सूप, टमाटर, केला,प्रोसेस्ड फूड आलू, रेड मीट, डार्क सोडा, दूध और पनीर शामिल हो सकता है, जिसका सेवन किडनी पीड़ित मरीजों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान मरीज को तरल पदार्थों का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।
प्रश्न 4 . क्या किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति दूध का सेवन कर सकता है?
आपको बता दें, कि किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति बेशक दूध का सेवन कर सकता है, पर यह सेवन एक सिमित मात्रा में ही होना चाहिए। पर, इसके इलावा ऐसे में दूध का सेवन किडनी की समस्या के चरण पर भी निर्भर करता है। इसलिए, इस मामले में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।