510-L, Model Town Ludhiana – 141002 (India)

किडनी को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना कितनी मात्रा में पानी पीना होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Home  »  Hindi   »   किडनी को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना कितनी मात्रा में पानी पीना होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
Categories
Hindi

Loading

किडनी शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। यह न केवल शरीर के खून को फिल्टर करती है, बल्कि शरीर में से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। आम तौर पर, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि शरीर की सेहत के लिए किडनी की अच्छी देखभाल करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए किडनी को हर तरह से स्वस्थ रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। 

आम तौर पर, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए सही खान पान का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, इसके साथ- साथ रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पर, आजकल लोग इन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं और किडनी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, जो आगे चलकर किडनी फेल होने कारण भी बन सकती है। ऐसे में, हम में से ज्यादातर लोग अपने रोजाना के खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं और न ही पर्याप्त मटर में पानी का सेवन करते हैं, जिससे की न केवल दिमागी सेहत प्रभावित होती है, बल्कि किडनी की सेहत भी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। ऐसे में, अपनी किडनी को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में, बहुत से लोग जानना चाहते हैं, कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कितने लीटर पानी पीना जरूरी होता है? दरअसल, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी, यानी कि रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। 

किडनी को सेहतमंद रखने के लिए एक दिन में कितनी मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए? 

दरअसल, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए आप निम्नलिखित अनुसार पानी का सेवन कर सकते हैं, जैसे कि 

  1. दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि अगर आप अपनी किडनी को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो आपको दिन भर में लगभग 3 से 3.5 लीटर पानी का सेवन करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आम तौर पर, हर व्यक्ति के लिए यह मात्रा अलग अलग हो सकती है, क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर और सेहत अलग-अलग होती है। इसलिए, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए एक दिन में कितनी मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए, यह केवल व्यक्ति की उम्र, फिजिकल एक्टिविटी, वजन और मेडिकल कंडीशन पर ही निर्भर करता है। 
  2. यह सभी जानते हैं, कि गर्मियों के मौसम में लोगों के शरीर से पसीना काफी अधिक मात्रा में निकलता है, इसलिए शरीर को अधिक मात्रा में पानी पीने की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से इस मौसम में पानी का सेवन काफी अधिक मात्रा में किया जाना फायदेमंद होता है। 
  3. अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। इससे न केवल किडनी पर दबाव कम पड़ता है, बल्कि किडनी में होने वाली पथरी की समस्या का खतरा बन्हि काफी कम हो जाता है। दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि जब आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, तो इससे न केवल आपका पेशाब गाढ़ा हो जाता है, बल्कि इसके कारण किडनी पर काफी ज्यादा दबाव पड़ता है, जो समस्या का कारण बन सकता है। 
See also  क्या है पेट में गांठ के कारण और कैसे पहचाने इनके लक्षण ?

जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन करने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?

आम तौर पर, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई भी बीमारी नहीं है और वह एक दम स्वस्थ है, तो उस को दिन भर में लगभग 3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। यह उनकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, ऐसे में जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन करना भी हर बार फायदेमंद साबित नहीं होता है। क्योंकि, ऐसे में कुछ लोगों को किडनी से जुड़ी कई बीमारियां, दिल से जुड़ी बीमारियां या फिर सेहत से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिस में डॉक्टर पीड़ित व्यक्ति को अक्सर पानी कम पीने या फिर पानी की मात्रा को सीमित रखने की सलाह प्रदान करते हैं। इसलिए, इस तरह की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को बिना डॉक्टर कि सलाह के अधिक मात्रा में पानी कासेवन नहीं करना चाहिए। 

See also  महिलाओं में पेशाब रुकने का क्या है कारण और बचाव के तरीके !

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या क्या किया जा सकता है? 

आम तौर पर आप अपनी किडनी को सेहतमंद रखने के लिए नीचे बताए गए उपायों को अपनी जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं:

  1. अधिक तेल और मसाले वाले भोजन से बचें। 
  2. ऐसे में, केवल संतुलित आहार को अहमियत दें। 
  3. ऐसे में, आप रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज और योग करें।
  4. किडनी को सेहतमंद रखने के लिए न केवल पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, बल्कि एक संतुलित जीवन शैली को भी अपनाएं। 
  5. किडनी की सेहत को बरकरार रखने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें।

निष्कर्ष: किडनी शरीर के एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंगों में एक माना जाता है। इस की शरीर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए, इसको सेहतमंद रखना और इस की सेहत का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। किडनी किन सेहत को बनाये रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना किडनी के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और किडनी में होने वाली पथरी की समस्या का खतरा भी काफी कम हो जाता है। ऐसे में आपको अपनी किडनी को सेहतमंद रखने के लिए एक दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। ध्यान रहे ऐसे में आपको एक साथ पानी नहीं पीना है, यह पानी आपको पुरे दिन में थोड़ा थोड़ा करके पीना है। अगर आपका खानपान ठीक नहीं है, लाइफस्टाइल में कोई गड़बड़ी है और अगर आपको किसी प्रकार कि कोई बीमारी है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और समय पर अपना किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करवाएं। जिन लोगों के परिवार में किडनी स्टोन या फिर किडनी फेल होने का इतिहास रहा है, तो उनको तो जरूर नियमित अपनी किडनी की जांच करवानी चाहिए। दिल या फिर किडनी से पीड़ित लोगों को पानी का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही आरजी स्टोन यूरोलॉजी एवं लैप्रोस्कोपी अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं। 

See also  किडनी में पथरी की समस्या से बचाव के लिए, डाइट में शामिल करें ये 4 तरल पदार्थ, आपको मिला फायदा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. किडनी में पथरी कितने समय में बन जाती है? 

दरअसल, किडनी में पथरी धीमी गति से बनती है, जिसमें कई हफ्ते, महीने या सालों तक का समय लग सकता है। 

प्रश्न 2. शरीर में पानी की क्या महत्ता है?

दरअसल, आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि पानी का सेवन करना एक व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, इस में किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। पानी की शरीर में काफी महत्ता होती है, क्योंकि यह शरीर के तापनाम को कंट्रोल में रखता है, कोशिकाओं तक पोषक तत्व पहुँचता है, जोड़ों में चिकनाई बनाए रखता है, शरीर तक क्सीजन पहुँचता है, पाचन में काफी मदद करता है और जहरीले पदार्थों को बाहर निकलने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। किडनी को सेहतमंद रखने के लिए रोजाना कितनी मात्रा में पानी पीना होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Get In Touch With Us

    Medically Reviewed & Authored By – RG Stone Urology and Laparoscopy Hospital

    RG Stone Urology and Laparoscopy Hospital is a leading super-specialty healthcare institution with a legacy dating back to 1986. Known for pioneering advanced kidney stone treatments and laser technologies in India, the hospital is committed to providing modern urological care through continuous technological advancements and expert medical services.
    https://rghospitalludhiana.com/about-us

    Telephone Icon
    whatsup-icon