![]()
आज के समय में लोग सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से परेशान हैं, जिसमें किडनी में पथरी होना भी शामिल है। इस समस्या के कारण लोगों को कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कि उसकी जीवनशैली विशेष तौर पर प्रभावित हो जाती है। किडनी में पथरी की समस्या काफी ज्यादा दर्दनाक होती है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। इसके कारण व्यक्ति के अपने रोजाना के काम भी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाते हैं। लोगों में इस समस्या का होना बहुत ही आम होता है, क्योंकि इसका मुख्य कारण जीवनशैली में गलत आदतों को अपना होता है और गलत खानपान का सेवन करना होता है। अगर एक बार किडनी में पठति की समस्या हो जाये, तो यह व्यक्ति को काफी ज्यादा तकलीफ देती है, जिसके कारण उसकी जान पर भी बन आती है। इस समस्या का पता चलते ही तुरंत इलाज करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, नहीं तो दिक्क्त बढ़ने पर समस्या और भी ज्यादा गभीर हो सकती है और मरीज की जान पर भी बन सकती है। इस तरह की स्थिति में, डॉक्टर की सलाह लेना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस समस्या के आपको कई तरह के संकेत भी देखने को मिल सकते हैं।
इस तरह की स्थिति में, क्या आपको पेशाब करते वक्त किसी भी तरह की कोई जलन होती है, तो ऐसे में यह किसी आम समस्या का तो संकेत नहीं हो सकता है, बल्कि यह किडनी में पथरी बनने का पहला और मुख्य संकेत हो सकता है, जिस पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। किडनी स्टोन के कारण आपको पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। समस्या ज्यादा न बड़े इस लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढ़ना चाहिए। इससे आपकी किडनी की सेहत बनी रह सकती है और अगर चलकर किसी बड़ी समस्या का शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं। आम तौर पर, इस समस्या को डॉक्टरी भाषा में डिस्यूरिया कहा जाता है, जो पुरुष और महिला दोनों को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकता है। दरअसल, अगर आपको पेशाब करते वक्त जलन काफी लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इसलिए, ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
क्या किडनी स्टोन से पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है?
दरअसल, डॉक्टर का इस पर कहना है, कि हाँ पेशाब में होने वाली जलन किडनी में बनने वाले स्टोन का एक प्रमुख कारण हो सकता है। हालांकि, जब किडनी में बने छोटे-छोटे पत्थर पेशाब के रास्ते से होकर गुजरते हैं, तो इस तरह की स्थिति में वो शरीर की अंदरूनी परत को बुरी तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं, जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति को जलन, दर्द और असहजता का सामना करना पड़ सकता है।
किडनी स्टोन के कारण पेशाब में जलन की समस्या क्यों होती है?
डॉक्टर के अनुसार, किडनी में मौजूद पथरी की वजह से पीड़ित व्यक्ति को जलन की समस्या हो सकती है, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे
- किडनी स्टोन का मूत्र नली में फंस जाना।
- किडनी में बने छोटे-छोटे पत्थरों से पेशाब की रफ्तार धीमी होना
- किडनी स्टोन के कारण शरीर के अंदर सूजन और संक्रमण होना।
किडनी स्टोन के अन्य लक्षण!
दरअसल, केवल पेशाब में जलन ही नहीं, बल्कि इसके साथ-साथ किडनी में होने वाली पथरी के अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं, जैसे
- कमर या फिर पेट के निचले हिस्से में काफी तेजी से दर्द होना।
- पेशाब में काफी मात्रा में खून आना।
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना।
- पेशाब करते वक्त भारी दर्द महसूस होना।
- जी खराब होना और उल्टी जैसी स्थिति उत्पन्न होना।
- काफी ज्यादा बदबूदार और धुंधला पेशाब आना।
किडनी स्टोन के अन्य कारण!
आम तौर पर, पेशाब में होने वाली जलन के अलावा भी इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे
- यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होना
- दिन भर में कम मात्रा में पानी का सेवन करना।
- साबुन, स्प्रे या फिर अन्य प्रोडक्ट्स से प्राइवेट पार्ट पर एलर्जी की समस्या होना।
- यौन संचारित बिवाइयों का होना।
निष्कर्ष: किडनी में पथरी की समस्या होना बहुत ही आम होता है। इस समस्या से आज सभी वर्ग के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। इसके कारण वह न ढंग से कुछ खा सकते हैं और न ही अच्छे से कोई काम कर सकते हैं, क्योंकि यह समस्या काफी ज्यादा पीड़ादायक होती है। इस समस्या के कई संकेत हो सकते हैं, पर पेशाब करते वक्त काफी ज्यादा जलन की समस्या होना इस समस्या का प्रमुख लक्षण माना जाता है। इस समस्या में इस लक्षण को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, इसलिए किसी भी समस्या के दौरान अपनी आंखों को खुली रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। पेशाब में होने वाली जलन को हल्के में लेना ठीक नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह किडनी में पथरी बनने के साथ-साथ शरीर से जुड़ी और भी कई समस्याओं का कारण हो सकता है। ऐसे में, अगर किसी भी कारण या फिर कोई भी संकेत आपको बार बार देखने को मिलता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। ऐसे में, केवल सावधानी ही आपको गंभीर समस्या से बचा सकती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और किडनी की पथरी से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही आरजी स्टोन यूरोलॉजी एवं लैप्रोस्कोपी अस्पताल में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. क्या किडनी स्टोन की समस्या बार बार परेशान कर सकती है?
दरअसल, हाँ अगर इस तरह की स्थिति में आप अपने खान-पान और जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को नहीं करते हैं, तो किडनी स्टोन की समस्या आपको बार-बार परेशान कर सकती है। ऐसे में, पथरी होने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। इसके अलावा, इसके बारे होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें आनुवंशिक कारक, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना, उच्च सोडियम और मांस का सेवन करना और मोटापा होना जैसे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
प्रश्न 2. किडनी स्टोन निकलने के बाद दोबारा होने का खतरा कितना होता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि किडनी स्टोन निकलने या फिर सर्जरी होने के बाद भी मरीजों में दोबारा पथरी होने का खतरा काफी ज्यादा होता है, अगर इस तरह की स्थिति में जीवनशैली और खान-पान में सुधार न किया जाए तो। रिसर्च के अनुसार, लगभग 50 प्रतिशत मरीजों में 5 से 7 साल के अंदर दोबारा किडनी स्टोन होने का खतरा काफी ज्यादा होता है।
प्रश्न 3. किडनी का सेहतमंद होना कितना महत्वपूर्ण होता है?
दरअसल आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि शरीर के जीवित रहने और शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए किडनी का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह खून को छानकर उसमें से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी को मूत्र के माध्यम से बाहर निकालने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करती है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, रेड ब्लड सेल्स को बनाने और हड्डियों को मजबूत करने में भी यह काफी मदद प्रदान करती है। अगर शरीर में किडनी सेहतमंद न हो और बिना किडनी के शरीर में जहरीले पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिसके कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
प्रश्न 4. क्या छोटे बच्चों को भी किडनी डिजीज का सामना करना पड़ सकता है?
दरअसल, हाँ जन्म से जुड़ी बीमारियों, जेनेटिक बीमारियों, इन्फेक्शन या इम्यून सिस्टम की समस्याओं के कारण छोटे बच्चों को भी किडनी डिजीज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को क्रोनिक किडनी डिज़ीज़, नेफ्रोटिक सिंड्रोम या फिर एक्यूट किडनी डिज़ीज़ की समस्या हो सकती है। जिसका वक्त पर इलाज होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर समय पर इलाज न किया जाये, तो यह गभीर भी हो सकती है।