510-L, Model Town Ludhiana – 141002 (India)

प्रोस्टेट की बीमारी के बारे में कैसे जानें ?

Home  »  Prostate Diseases   »   प्रोस्टेट की बीमारी के बारे में कैसे जानें ?
Categories
Prostate Diseases

Loading

प्रोस्टेट ग्रंथि क्या है इसके बारे में कैसे पता लगाया जा सकता है। और प्रोस्टेट ग्रंथि के अंदर कौन–कौन से रोग शामिल होते है साथ ही प्रोस्टेट बीमारी किसके साथ जुडी हुई होती है, इसके बारे में हम बात करेंगे।

प्रोस्टेट ग्रंथि क्या है ?

प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषो से जुड़ा हुआ होता है, जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • प्रोस्टेट एक ग्रंथि है जो केवल पुरुषों में ही होती है। यह एक अखरोट के आकार के बराबर होता है और यह मूत्राशय की ग्रीवा के नीचे मूत्राशय के निकास (मूत्रमार्ग) के इर्द–गिर्द मौजूद होता है।

  • तो वही प्रोस्टेट एक दूधिया तरल पदार्थ बनाता है, जो वीर्य का एक अंश होता है और शुक्राणुओं के लिए भोजन के रूप में काम करता है।

यदि आप भी प्रोस्टेट में किडनी की पथरी का सामना कर रहें है, तो हो जाए सावधान।

See also  Prostate Cancer: Symptoms and Causes

प्रोस्टेट बीमारी क्या है ?

प्रोस्टेट ग्रंथि क्या है के बारे में तो हमने जान ही लिया है पर अब हम जानेंगे कि प्रोस्टेट बीमारी क्या है ;

  • प्रोस्टेट हार्मोन टेस्टोस्टेरोन द्वारा विनियमित होता है और एक तरल पदार्थ का उत्पादन करता है, जिसे वीर्य कहा जाता है। वीर्य शुक्राणु युक्त तरल पदार्थ है जो वीर्य स्खलन के दौरान मूत्रमार्ग से बाहर निकलता है।

  • जब प्रोस्टेट में कोशिकाओं की असामान्य, घातक वृद्धि से ट्यूमर बन जाता है, तो इसे प्रोस्टेट कैंसर या प्रोस्टेट की बीमारी कहा जाता है।

  • प्रोस्टेटाइटिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें प्रोस्टेट ग्रंथि सूज जाती है। अमूमन, सूजन किसी संक्रमण की प्रतिक्रिया के रूप में होती है। लेकिन प्रोस्टेटाइटिस के अधिकांश मामलों में संक्रमण का कोई सबूत नहीं मिलता।

प्रोस्टेट की बीमारी के बारे में और जानने के लिए यूरोलॉजिस्ट लुधियाना से जरूर संपर्क करें।

See also  Prostate Enlargement and How it can be Managed

प्रोस्टेट का बढ़ावा किस उम्र से होना शुरू होता है ?

प्रोस्टेट का तो पता ही है कि ये पुरुषो से जुडी हुई एक ग्रंथि होती है, तो बात करते है कि इसका बढ़ावा किस उम्र में शुरू हो जाता है ;

  • प्रोस्टेट का बढ़ना , बढ़ती उम्र से जुड़ी एक सामान्य स्थिति है । 50 साल से ज्यादा आयु के लगभग हर तीसरे आदमी में प्रोस्टेट के बढ़ने संबंधी लक्षण पनपने शुरू हो जाते हैं।

  • तो वही कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि जब कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आयु तक पहुंचता है, तो उसका प्रोस्टेट बढ़ने लगता है। आयु बढ़ने के साथ–साथ इस ग्रंथि का आकार बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है

बढ़े हुए प्रोस्टेट के आम लक्षण क्या है ?

इसके लक्षण हम निम्न में प्रस्तुत कर रहे है, जिसे जान के आप इससे खुद का बचाव कर सकते है, जैसे ;

  • ये आपके पेशाब करने की शुरुआत को काफी मुश्किल बना सकती है।

  • ये आपके पेशाब करने के प्रवाह को कमजोर कर सकती है।

  • पेशाब करने में आपको ज़्यादा ज़ोर लगाना पड़ सकता है।

  • बार–बार पेशाब करना पड़ सकता है।

See also  Prostate Cancer - Treatment Options

प्रोस्टेट के लक्षणों या प्रोस्टेट के अंदर जितनी भी बीमारियां आती है उसके बारे में जान के इसके उपचार के लिए आप आरजी हॉस्पिटल का चुनाव कर सकती है। इसके इलावा आप इस हॉस्पिटल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी अपनी परेशानी के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

निष्कर्ष :

उम्मीद करते है कि आपको प्रोस्टेट क्या है के बारे में पता चल गया होगा। इसके इलावा इसके जटिल लक्षण दिखने पर फ़ौरन आपको डॉक्टर का चुनाव कर लेना चाहिए और किसी भी तरह की दवाई व उपचार को डॉक्टर के परामर्श पर ही शुरू करें।

Telephone Icon
whatsup-icon