510-L, Model Town Ludhiana – 141002 (India)

पित्ताशय की पथरी को निकालने के लिए कौन-से डॉक्टर होंगे सहायक ?

Home  »  Gallstones • Hindi   »   पित्ताशय की पथरी को निकालने के लिए कौन-से डॉक्टर होंगे सहायक ?
Categories
Gallstones Hindi

Loading

पित्त की थैली में स्टोन का होना एक दर्दनाक स्थिति है, जिसके कारण पित्त की थैली अपने रोजाना के कार्यों को करने में असमर्थ रहती है। वहीं पित्त की थैली में पथरी अगर निकलने का नाम न लें तो इसके लिए आपको पित्ताशय की थैली को हटाने के लिए किस तरह के डॉक्टर का चयन करना चाहिए और साथ ही क्या पित्त की थैली को निकलवाना सही है या नहीं इसके बारे में भी बात करेंगे ;

पित्ताशय क्या है ?

  • पित्ताशय, पित्त की थैली या गॉलब्लैडर शरीर का छोटा सा अंग होता है। यह लिवर या फिर यकृत के पीछे स्थित होता है। पित्ताशय का मुख्य कार्य पित्त या डाइजेस्टिव फ्लूइड को एकत्रित करना है और उसे पित्त नली से छोटी आंत में ले जाना है। 
  • डाइजेस्टिव फ्लूइड लिवर में बनता है। पित्ताशय नाशपाती के आकार का होता है। कई बार पित्ताशय में पथरी की समस्या हो जाती है। जिसके कारण व्यक्ति को पथरी के इलाज की आवश्यकता होती है। 

पित्त की पथरी क्या है ?

  • पित्त की पथरी को अंग्रेजी भाषा में गॉल स्टोन कहते है। इन पथरी का निर्माण पित्ताशय की थैली में होता है। पित्त की पथरी लीवर के नीचे होती है। यदि सही समय पर दूरबीन द्वारा पथरी का ऑपरेशन नहीं होता है तो पित्त की पथरी के कारण रोगी को अत्यधिक दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 
  • पित्ताशय में जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है और वह जमने लगता है, तो व्यक्ति को पित्त की पथरी की समस्या का सामना करना पड़ता है। पित्त की पथरी के कारण रोगी को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण रोगी को पाचन संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

पित्त में गंभीर पथरी होने पर आपको लुधियाना में पित्त पथरी की सर्जरी का चयन करना चाहिए।

See also  What Are The 5 Home Remedies That Can Help Manage Gallstones?

पित्ताशय की पथरी के प्रकार क्या है ?

पित्त की पथरी का इलाज तभी सही तरीके से किया जा सकता है जब हमे पता हो की पित्त की पथरी कितने प्रकार की होती है, तो सामान्यतः ये दो तरह के होते है जैसे ;

  • कोलेस्ट्रॉल वाली पथरी, जोकि पित्ताशय की पथरी का सबसे आम प्रकार है। यह लगभग 80 से 85% मामलों के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि जो पथरी कोलेस्ट्रॉल से बनती है वह कोलेस्ट्रॉल पथरी कहलाती है। यह पित्त में पाया जाने वाला एक वसायुक्त पदार्थ है। यह पथरी आकार और रंग में भिन्न हो सकती है। अधिकतर मामलों में पथरी का रंग पीला और हरा होता। कोलेस्ट्रॉल की पथरी तब विकसित होती है जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित नहीं होती है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर में कोलेस्ट्रॉल मात्रा बढ़ जाती है और यह जमने लग जाते है। 
  • पिगमेंट वाली पथरी, मुख्य रूप से बिलीरुबिन से बनती है। बिलीरुबिन एक प्रकार का पदार्थ है जो रेड ब्लड सेल्स के टूटने के बाद उत्पन्न होने वाले वेस्ट प्रोडक्ट से बनता है। इस प्रकार की पथरी का निर्माण कैल्शियम से भी हो सकता है, जो पित्त में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल की पथरी के विपरीत, ये पथरी आम तौर पर छोटी और गहरे रंग की होती है। जब पित्त में बिलीरुबिन की मात्रा अत्यधिक हो जाती है तो पित्त अपना काम नहीं कर पाती है, जिसके कारण पित्त की पथरी का निर्माण होता है। 

पित्ताशय की पथरी के कारण अगर आपको मूत्र संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे बचाव के लिए आपको लुधियाना में बेस्ट यूरोलॉजिस्ट का चयन करना चाहिए।

क्या पथरी होने पर पित्त की थैली को निकलवाना सही है ?

  • अगर आपकी पथरी का आकार सामान्य से ज्यादा बढ़ चुका है और उसमे इंफेक्शन ने भी घर कर लिया है तो सर्जरी भी इस समस्या का इलाज आसानी से नहीं कर पाती है इसलिए ऐसे में आपको पित्त की थैली को भी बाहर निकलवाने के बारे में सोचना चाहिए। 
  • वहीं पित्ताशय की पथरी का जड़ से इलाज करने के लिए पित्ताशय को शरीर से अलग करना ही एकमात्र टिकाऊ उपाय है। लेकिन, अगर यह प्रक्रिया ओपन सर्जरी द्वारा की जाती है तो साइड-इफेक्ट्स का खतरा ज्यादा होता है। तो आइये जानते है कि पित्ताशय हटाने के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्या फायदे हो सकते है।
  • कोई बड़ा कट नहीं होता है और रिकवरी में बहुत कम समय लगता है।
  • घाव में इन्फेक्शन होने के चांस बहुत कम होते है, क्योंकि, इलाज के दौरान बहुत छोटा कट होता है।
  • सर्जरी के बाद कोई साइड-इफ़ेक्ट नहीं होते है।
  • पेशेंट को 48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है।
See also  क्या मतली का बार-बार होना हो सकता है किडनी की बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

पित्त की थैली को हटाने के नुकसान क्या है ?

  • इसके नुकसान में आपको खाना पचाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • गाल-ब्लैडर को हटाने के लिए या तो ओपन सर्जरी या फिर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का इस्तेमाल होता है। ओपन सर्जरी में घाव बड़ा होता है जबकि, लेप्रोस्कोपिक में छोटा कट होता है। इसलिए सर्जरी वाली जगह में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
  • आपको गाल-ब्लैडर को हटाने के बाद दर्द और सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • खून का थक्का बनने जैसी समस्या का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। 
  • हर्निया भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। 
  • बुखार, कब्ज और ह्रदय संबंधी समस्या का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। 

पित्त की थैली को हटवाने के बाद रिकवरी पाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान ? 

  • दो सप्ताह तक कोई भी फिजिकल वर्क न करें। क्युकि इस दौरान आपको आराम कि सख्त जरूरत है।
  • अपने जख्म को नियमित रूप से साफ़ करें और डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम लगाएं।
  • कुछ दिनों तक ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें, कठोर पदार्थ खाने से परहेज करें।
  • कुछ हफ्तों के लिए अत्यधिक नमकीन, मीठा, मसालेदार या वसायुक्त भोजन करने से बचें।
  • पाचन बढ़ाने के लिए फाइबर का अधिक सेवन करें, लेकिन नट्स, बीज, साबुत अनाज, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी, गोभी, आदि का सेवन करने से बचें।
See also  हर्निया क्या होती है और इसके लक्षण कौन-कौन से है ?

रिकवरी के दौरान रोगी में किस तरह के लक्षण नज़र आते है ?

  • तेज दर्द जोकि हमेशा रोगी में बना रहता है। 
  • बार-बार पेट में दर्द की समस्या का सामना करना। 
  • मतली और उल्टी की समस्या। 
  • गैस या मल निकालने में परेशानी का सामना। 
  • दस्त और पीलिया की समस्या।

पित्त की थैली को निकलवाने के लिए किन डॉक्टर से लें सलाह !

अगर आप पित्ताशय की थैली को निकलवाने के बारे में सोच रहें है, तो इसके लिए आप “गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन” का चयन कर सकते है।

ध्यान रखें :

अगर आपके पित्ताशय में पथरी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तो इससे बचाव के लिए पित्ताशय की थैली को बाहर निकालने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। और इस थैली को बाहर निकलवाने से पहले इसके नुकसान क्या हो सकते है इसके बारे में जरूर जानकारी लें। 

वहीं इस सर्जरी को आप चाहें तो आरजी स्टोन यूरोलॉजी और लेप्रोस्कोपी हॉस्पिटल से करवा सकते है। 

निष्कर्ष :

पित्ताशय की थैली में पथरी के कारण इंफेक्शन जब ज्यादा बढ़ जाए तो इससे बचाव के लिए आपको इस थैली को ही बाहर निकलवा लेना चाहिए। पर इसके लिए आपको किसी अनुभवी डॉक्टर का चयन करना चाहिए, और साथ ही डॉक्टर की शिक्षा के बारे में भी आप डॉक्टर से जरूर पूछे, ताकि सर्जरी के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो सकें।  

Get In Touch With Us

    Medically Reviewed & Authored By – RG Stone Urology and Laparoscopy Hospital

    RG Stone Urology and Laparoscopy Hospital is a leading super-specialty healthcare institution with a legacy dating back to 1986. Known for pioneering advanced kidney stone treatments and laser technologies in India, the hospital is committed to providing modern urological care through continuous technological advancements and expert medical services.
    https://rghospitalludhiana.com/about-us

    Telephone Icon
    whatsup-icon