510-L, Model Town Ludhiana – 141002 (India)

पित्त की थैली में इन्फेक्शन के क्या है कारण, लक्षण और इलाज ?

Home  »  Gallbladder disease • Gallstones • Hindi   »   पित्त की थैली में इन्फेक्शन के क्या है कारण, लक्षण और इलाज ?
Categories
Gallbladder disease Gallstones Hindi

Loading

पित्त या पित्ताशय की थैली छोटे से आकार की होती है जोकि यकृत के नीचे पाई जाती है और इसका मुख्य कार्य यकृत द्वारा छोड़े गए पित्त को इकट्ठा करना है, पर सोचे अगर किसी कारणवश इसमें सूजन आ जाए तो कैसे हम इसकी पहचान करेंगे, और इसमें सूजन के कारण क्या हो सकते है साथ ही कैसे इसका इलाज करवा के हम इस समस्या से खुद का बचाव कर सकते है इसके बारे में हम आज के लेख में बात करेंगे, इसलिए पित्त की थैली में इन्फेक्शन के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़े ;

पित्त की थैली में इन्फेक्शन के कारण क्या है ?

  • पित्त की नली का सिकुड़ना। 
  • पित्ताशय की थैली में ट्यूमर का होना। 
  • बिलुरुबिन और कैल्शियम साल्ट्स की ठोस जमावट को पित्ताशय की पथरी कहते हैं। यह पित्त की थैली में इन्फेक्शन का सबसे आम कारण है। 
  • ब्लड वेसल्स का नुकसान होना। 
See also  How Is Obesity Responsible For Gall Bladder Problems, And How Can They Be Prevented Naturally?

लुधियाना में बेस्ट यूरोलॉजिस्ट की मदद से आप पित्ताशय में इन्फेक्शन की समस्या क्यों होती है के बारे में जान सकते हो।

क्या है पित्ताशय की थैली ?

  • पित्ताशय की थैली एक छोटे, नाशपाती के आकार का अंग है जो पेट के दाहिनी ओर यकृत (लिवर) के ठीक नीचे स्थित होती है। पित्ताशय की थैली पित्त को संग्रहीत करती है। पित्त पथरी रेत के दाने जितनी छोटी या गोल्फ की गेंद जितनी बड़ी हो सकती है।
  • पित्ताशय की थैली के वजन की बात करें तो वयस्कों में, पित्ताशय की थैली लगभग 7 से 10 सेंटीमीटर (2.8 से 3.9 इंच) लंबाई में और 4 सेंटीमीटर (1.6 इंच) व्यास में पूरी तरह से फैला हुआ होता है। 

पित्ताशय की थैली में इन्फेक्शन के क्या लक्षण है ?

  • बुखार की समस्या का सामना करना।
  • जी मिचलाना। 
  • पेट में दर्द । 
  • उल्टी का आना।
  • सूजन की समस्या।
  • आँखों में पीलेपन का आना।
  • मल का ढीला होना। 
See also  स्तन कैंसर होने के लक्षण क्या है और यह शरीर को कैसे प्रभावित कर सकती है?

यदि व्यक्ति द्वारा भोजन खाया जाता है तो ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर ये समस्या ज्यादा बढ़ रही है तो इससे निजात पाने के लिए लुधियाना में पित्ताशय की पथरी की जाँच एक बार जरूर से करवाए।

पित्त की थैली में इन्फेक्शन का क्या इलाज है ?  

  • पित्ताशय की थैली के संक्रमण का इलाज दवा या शल्य प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है। इन्फेक्शन को दूर करने के लिए एंटीबायोटिक के साथ दर्द निवारक देते हैं। पथरी के कारण अगर संक्रमण है तो सर्जरी की जा सकती है। 
  • वही ERCP यानि (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेजनोपैंक्रेटोग्राफी) का उपयोग डॉक्टरों द्वारा अग्न्याशय और पित्त नलिकाओं में समस्याओं के निदान और उपचार के लिए किया जाता है। मतलब की ऐसे समझे कि यदि आपके डॉक्टर को अग्न्याशय या यकृत रोग, या पित्त नलिकाओं में समस्या का संदेह है, तो आप ईआरसीपी (ERCP) से गुजर सकते हैं।
  • इसके इलाज से पहले आपको व्रत रखना पड़ सकता है, क्युकि भोजन से आपकी पित्त की थैली सूज जाती है। 
  • अगर आपकी पित्त की थैली में इन्फेक्शन की समस्या है तो इसके इलाज ले लिए डॉक्टर आपको गॉलस्टोन सर्जरी करवाने की सलाह दे सकते है। और इसमें इलाज दवाइयों के माद्यम से किया जाता है। 
See also  प्रोस्टेट कैंसर क्या है ? जाने एक्सपर्ट्स से कैसे पाएं इस समस्या से निजात

पित्त की थैली में इन्फेक्शन के लक्षणों को जानने के बाद इससे निजात पाने के लिए आरजी स्टोन यूरोलॉजी एन्ड लेप्रोस्कोपी हॉस्पिटल का चयन करें। 

निष्कर्ष :

पित्त की थैली में इन्फेक्शन की समस्या काफी खतरनाक है इसलिए समय रहते किसी अच्छे डॉक्टर का चयन करें इसके इलाज के लिए।

Telephone Icon
whatsup-icon